
Majo to Kuroneko: Kateikyoushi wo Shitara Kouman na Hime-sama ni Natsuka Remashita
魔女と黒猫 家庭教師をしたら高慢な姫様に懐かれました
Singing Witch कहलाने वाली जादूगरनी Anne Doherty एक देश से दूसरे देश भटकती रहती है, साथ में Ruud नाम का एक काला बिल्ला — जो दरअसल उसका पति है, किसी श्राप से जानवर के रूप में क़ैद। ख़बर मिलती है कि श्राप तोड़ने की कुंजी Kingdom of Bromelia में हो सकती है, सो International Magic Association की सिफ़ारिश लेकर वह वहाँ पहुँचती है और उसे राज्य की तीसरी राजकुमारी Erika की शिक्षिका का पद मिल जाता है। यह लड़की पहले ही क़रीब 100 शिक्षकों को भगा चुकी है, मगर Anne उसकी रुखाई से ज़रा नहीं घबराती, और Erika धीरे-धीरे अपनी दीवार गिराने लगती है।